Jain BhajanJain bhajans, non-stop

श्री शांतिनाथ भगवान की आरती

सोलहवें तीर्थंकर

दीपक के साथ आरती खोलें

जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी।मन-वच-तन से तुमको वंदूँ, जय अंतरयामी॥

  1. गर्भ-जनम जब हुआ आपका, तीन लोक हरषे।इन्द्र कियो अभिषेक शिखर पर, शिव-मग के स्वामी॥जय शांतिनाथ स्वामी…

  2. पंचम चक्री भए आप ही, षट्खंड के स्वामी।राज-विभव को भोगे प्रभु जी, कामदेव नामी॥जय शांतिनाथ स्वामी…

  3. अतुल विभव को तृणवत त्यागे, हुए कर्म-नाशी।भए आप तीर्थंकर प्रभु जी, शिव-रमणी स्वामी॥जय शांतिनाथ स्वामी…

  4. वीरसिंधु को नमस्कार कर, आरति करूँ थारी।सूरज शिवपुर पावो प्रभु जी, महा-सौख्य धारी॥जय शांतिनाथ स्वामी…

॥ जय जिनेन्द्र ॥

भगवान शांतिनाथ के कल्याणक

  1. जन्म व तप कल्याणक14 जून 2026 · द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी
  2. गर्भ कल्याणक3 सितंबर 2026 · भाद्रपद कृष्ण सप्तमी

भगवान शांतिनाथ से जुड़े तीर्थ

  1. हस्तिनापुरगर्भ, जन्म व तप कल्याणक · हस्तिनापुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश