Jain BhajanJain bhajans, non-stop

श्री आदिनाथ भगवान की आरती

पहले तीर्थंकर · ऋषभदेव

दीपक के साथ आरती खोलें

ॐ जय आदिनाथ देवा, स्वामी जय आदिनाथ देवा।तुम हो विघ्न विनाशक, पार करो खेवा॥

  1. नाभिराय जी पिता तुम्हारे, माता मरुदेवी।रूप तुम्हारा महा मनोहर, सेव करें देवी॥ॐ जय आदिनाथ देवा…

  2. नीलांजना के देख निधन को, जिन-दीक्षा धारी।भेष दिगम्बर धारा प्रभु ने, महिमा है न्यारी॥ॐ जय आदिनाथ देवा…

  3. असि मसि कृषि वाणिज्य कला प्रभु, तुमने उपदेशे।केवलज्ञान पाय प्रभु जी तुम, भविजन उपदेशे॥ॐ जय आदिनाथ देवा…

  4. माघ वदी चौदस को प्रभु जी, भव-भव नाश हुआ।गिरि कैलाश से आदि प्रभु जी, तुम निर्वाण हुआ॥ॐ जय आदिनाथ देवा…

  5. मूर्ति तुम्हारी महा मनोहर, निरख-निरख हरषे।आरति पूजा करें तुम्हारी, निशि-दिन गुण भाषें॥ॐ जय आदिनाथ देवा…

  6. हम सब मिलकर प्रभु आपके, निशि-दिन गुण गावें।पाप-तिमिर को दूर करो प्रभु, सुख-शांति आवें॥ॐ जय आदिनाथ देवा…

॥ जय जिनेन्द्र ॥

भगवान आदिनाथ के कल्याणक

  1. गर्भ कल्याणक8 जनवरी 2026 · माघ कृष्ण षष्ठी
  2. मोक्ष कल्याणक17 जनवरी 2026 · माघ कृष्ण चतुर्दशी
  3. ज्ञान कल्याणक13 फ़रवरी 2026 · फाल्गुन कृष्ण एकादशी
  4. जन्म व तप कल्याणक12 मार्च 2026 · चैत्र कृष्ण नवमी
  5. गर्भ कल्याणक1 जुलाई 2026 · आषाढ कृष्ण द्वितीया

भगवान आदिनाथ से जुड़े तीर्थ

  1. अयोध्यागर्भ व जन्म कल्याणक · अयोध्या, उत्तर प्रदेश
  2. कौशाम्बीगर्भ कल्याणक · कोसम, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश
  3. बद्रीनाथ अष्टापदमोक्ष कल्याणक · बद्रीनाथ, चमोली, उत्तराखंड
  4. अंदावा (ऋषभदेव तपस्थली)तप व ज्ञान कल्याणक · अंदावा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश